जुलूस ए मोहम्मदी में डीजे और पटाखों से करें परहेज़ : काज़ी ए ज़िला
बदायूं। बारावफात का बुधवार 26 अगस्त को जुलूस ए मोहम्मदी जामा मस्जिद से निकाला जाएगा। काजी ए ज़िला हज़रत अतीफ मियां कादरी ने जुलूस को डीजे बजाने की मनाही की। बिना शोर-शराबे के निकाले जाने की अपील की है। जिला काजी ने जुलूस में शामिल होने वाले सभी से कहा है कि बिना डीजे और पटाखों के जुलूस को निर्धारित स्थानों से निकाला जाए। बुधवार को जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होगा और निर्धारित मार्ग पर होता हुआ जामा मस्जिद पर पर संपन्न होगा। शान शौकत के साथ जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की दृष्टिगत विशेष इंतजाम किए गए हैं।

टिप्पणियाँ