डीएम, एसएसपी जाम में फंसे तो वाहन छोड़कर पैदल ही कछला गंगा घाट पहुंचे, लिया जायज़ा
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले कछला गंगा घाट का निरीक्षण करने के लिए रविवार की रात डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। चूंकि रविवार को लाखों की संख्या में कांवड़िया वाहनों के साथ पहुंचे तो घाट से पहले ही लंबा जाम लग गया। जाम में डीएम और एसएसपी के भी वाहन फंसे रहे।
करीब दो घंटे तक वाहन फंसे तो डीएम, एसएसपी वाहन छोड़कर पैदल ही कछला गंगा घाट पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने कछला गंगा घाट का काफी देर तक निरीक्षण किया। सोमवार को सुबह चार बजे प्रशासनिक अफसर कछला गंगा घाट से वापस रवाना हुए। रविवार की रात निरीक्षण के बाद सोमवार को भी डीएम, एसएसपी कांवड़ रूट का निरीक्षण करने के बाद कछला गंगा घाट पर पहुंचे। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


टिप्पणियाँ