आम के बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
अलापुर। आम के बाग में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला-बदायूं मार्ग स्थित तैयब के आम के बाग में मंगलवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर निवासी सुनील शाक्य पुत्र रामपाल के रूप में हुई है।

टिप्पणियाँ