लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में मालगांव पर लगी आग, मचा हड़कंप 

बदायूं। लालकुआं से कासगंज जा रही ट्रेन संख्या 55328 के इंजन में सोमवार को मलगांव पहुंचते ही अचानक तेज धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने सर्वेश कुमार ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और इंजन में आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

इंजन से धुआं उठने की खबर कुछ ही देर में पूरी ट्रेन में फैल गई। घबराए यात्री अपनी-अपनी बोगियों से उतरकर बाहर आ गए और इंजन की ओर दौड़ पड़े। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ