घर से जेवर व नगदी समेत जीजा के साथ गई विवाहिता,पति ने की शिकायत
फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र में एक महिला के अपने ही जीजा के साथ घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई। महिला अपने साथ ढाई साल के बच्चे को भी ले गई। पति का आरोप है कि घर में रखे चार सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी भी महिला अपने साथ ले गई। यह रकम 20 फुट की मूर्ति बनवाने के लिए रखी गई थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर पति घर पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पत्नी और साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ