भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए मजबूत संगठन जरूरी : खरोला
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रभारी ने टटोली संगठन की नब्ज
बदायूं, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को शहर के एक लॉन में आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजपाल खरोला ने संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से हेमंत चाहर, कौशलेंद्र यादव एवं योगेश दीक्षित को भेजा गया है
प्रभारी राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस का मजबूत संगठन जरूरी है। जिलाध्यक्ष के कामकाज की रिपोर्ट परखी जाएगी। यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन भी लिया जाएगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष ही आगे बने रहेंगे या नया जिलाध्यक्ष होगा इस पर विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों का फीडबैक लेकर 28 अगस्त तक कांग्रेस हाईकमान को सौंप देंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी हेमंत चाहर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के विचारों के अनुरूप कांग्रेस को खड़ा करना है।
सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उन्होंने साल भर के अध्यक्ष के कार्यकाल में दिन रात कांग्रेस के लिए काम किया है। जनपद में भाजपा सरकार के हर अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष किया है। आगे भी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को बिसौली विधानसभा ,13 अगस्त को सहसवान विधानसभा ,14 अगस्त को शेखुपुर विधानसभा ,15 अगस्त को बिल्सी विधानसभा ,16अगस्त को शहर विधानसभा ,17अगस्त को दातागंज विधानसभा,18 अगस्त को फाइनल मीटिंग होगी।
इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, आलोक सिंह, प्रवक्ता प्रदीप सिंह, दीपक मिश्रा, राजीव पटेल, बृज भूषण गुर्जर, शाजिद अली खान,बबलू सैफी, अकरम खान, शहजादा रिजवान, सत्यम यादव,मंजेश यादव, अरुण सिंह, यूनिस रजा, सलीम अंसारी,मोरध्वज लोधी, अहमद अमजदी, अवनीश यादव, अब्दुल रहमान, कुंवर पाल सिंह, गिरीश यादव, धर्मेंद्र कश्यप, डॉ0 खलील अहमद, डॉ0 तनवीर खान, अभिषेक यादव, बन्ने खान, इकरार अली, अरविंद यादव, मुनेंद्र यादव, मुनेंद्र कन्नौजिया, आशा राठौर, वीरेश, तोमर कार्तिक रघुवंशी ,आकाश पाठक, शशांक राठौर, बृजेश मैथिल अरशद, फितरत अली, सत्यपाल फौजी, सोमेंद्र यादव, सुधीर उपाध्याय, डॉ रामरतन पटेल, रजनी सिंह बागी, सुरेश राठौर, गौरव राठौर, नईम समेत कांग्रेस के सभी जिला कमेटी, नगर कमेटी सदस्य , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ,ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, आईसीसी सदस्य , पीसीसी सदस्य शामिल रहे।




टिप्पणियाँ