कांवड़ियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

बदायूं। औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सावन मास में कांवड़ियों के लिये नि:शुल्क प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सभी केमिस्ट के सहयोग से की गयी है। कांवड़ियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण के लिये 6 चार पहिया एवं 12 दो पहिया वाहनों को कलक्ट्रेट से एडीएम न्यायिक कुमार चंद्र बाबू, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों के लिये रवाना किया। ये वाहन निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्गों पर कांवड़ यात्रियों को मुफ्त औषधि वितरण करेंगे। इस दौरान शिव स्वरूप गुप्ता, प्रकाश, जितेंद्र, गौरव आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ