लापता हुए चार बच्चों को छह घंटे में किया सकुशल बरामद
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए चार बच्चों को बिल्सी कोतवाली पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव ब्योली निवासी संदीप कुमार पुत्र गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार को निहारिका, मनप्रीत, अनुज और राधिका अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने संभावित स्थानों, आसपास के गांवों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाश अभियान चलाया। छह घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।


टिप्पणियाँ