गृहक्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम
बिसौली। दबतोरी के मुसिया नगला गांव में बीती शाम गृहक्लेश के चलते युवक धर्मेंद्र 26 वर्ष पुत्र पूरन ने कमरे में कुंडे में रस्सी बांधकर खुदकशी कर ली। भनक लगते ही परिजनों का कोहराम मच गया।
पति की मौत के बाद मृतक की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया गृह कलेश के चलते फांसी युवक ने लगाई है।

टिप्पणियाँ