उ०प्र० स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ का सचिव निर्वाचित होने पर वसीम अंसारी का जोरदार स्वागत
बदायूं। बदायूं सदर रजिस्ट्री कार्यालय में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ की ओर से सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम अंसारी के उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ का सचिव निर्वाचित होने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानानंद पाण्डेय ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए हर्ष का विषय है कि बदायूं सदर के सब रजिस्ट्रार वसीम अंसारी अपनी एसोसिएशन के सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद बदायूं के समस्त दस्तावेज लेखकों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।
स्वागत से अभिभूत सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम अंसारी ने सभी दस्तावेज लेखकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम और स्नेह के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने जिस आत्मीयता के साथ उनका सम्मान किया, वह उनके लिए बेहद खुशी की बात है।
ये भी बने पदाधिकारी :
ये रहे मौजूद :
कार्यक्रम में दीपक सक्सेना, प्रमोद दीक्षित, मुकेश बाबू, जोगेंद्र शाक्य, भारत भूषण पाराशरी, अशोक सक्सेना, अभिषेक पाण्डेय, चेतन तोमर, अंकित पाण्डेय, रूपेंद्र सिंह, रामनाथ पाल, विपिन शंखधर, अजय सागर, राहुल यादव, लाला राम, कुसुम यादव, रविंदर गुप्ता, गौरव शर्मा सहित अन्य दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ