हत्यारोपी को फ़र्ज़ी नाम से आर्म्स एक्ट में जेल भेजने के मामले में दो दरोगा सस्पेंड
बदायूं,। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी को साठगांठ कर आर्म्स एक्ट में फर्जी नाम से जेल भेजने के मामले में दो दरोगा को निलंबित किया गया है।
इससे पहले एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह की जांच में तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया, जबकि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया की जांच रिपोर्ट के आधार पर फैजगंज बेहटा थाने में तैनात एसएसआई नरेंद्र कुमार और मूसाझाग थाने में तैनात एसआई रामकुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया। मामले में शामिल सिपाहियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

टिप्पणियाँ