सीडीओ ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त और बंद पंखे चालू कराने के दिए निर्देश
बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्थापित आरओ खराब पाया गया और उसके आसपास साफ-सफाई का अभाव मिला। सीडीओ ने साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतीक्षालय कक्ष, लेबर रूम और एसएनसीयू के प्रतीक्षालय के सामने द्वितीय एवं तृतीय तल पर बंद पड़े पंखों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। लेबर रूम में स्थापित दोनों वातानुकूलित यंत्र संचालित नहीं थे।

टिप्पणियाँ