महिला मुख्य आरक्षी कविता ने जीते पांच स्वर्ण, तीन कांस्य
एसएसपी ने मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बदायूं। महिला मुख्य आरक्षी कविता शर्मा ने बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक अपने नाम किया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।
अंतरजनपदीय प्रतियोगिता आठ से 10 जुलाई तक रामपुर जिले में आयोजित थी। 23 से 26 जुलाई तक बरेली जोन की ओर से आयोजित पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता हुई।

टिप्पणियाँ