शारिक खान फिर बने समाजवादी युवजन सभा के ज़िला महासचिव

बदायूं। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ० नरोत्तम सिंह यादव ने शहर के मुस्तफागंज निवासी शारिक खां को दुबारा जिला महासचिव नियुक्त किया है। शारिक खां के महासचिव नियुक्त होने पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 


नव नियुक्त जिला महासचिव शारिक खां पूर्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी और सपा नगर कार्यकारणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समाजवादी युवजन सभा के ज़िला महासचिव पद पर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने के लिए भरसक प्रयास करूंगा। 2027 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर लखनऊ भेजेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ