सेवा संकल्प अभियान आज से शुरू
बदायूं । जिले में सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सेवा संकल्प अभियान का आज से आगाज होगा। प्रत्येक व्यक्ति को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के लिए 17 सितंर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। डायट स्थित ऑडिटोरिम में साढ़े तीन बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, मुख्य अतिथि बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। गुरुवार को सभी निर्मित परियोजनाओं, कछला एवं अटेना गंगा घाट प्रमुख मंदिरों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, चिकित्सालयों एवं 1037 ग्राम पंचायतों, 21 नगर पालिका/नगर पंचायतों में शाम सात बजे दीया प्रज्जवलित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ