एक दर्जन से अधिक से नलकूपों में नकब लगाकर स्टार्टर-केबल आदि चोरी कर ले गए चोर
बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इनायतगंज और लाही में रविवार रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर एक दर्जन से अधिक नलकूपों में नकब लगाकर स्टार्टर, केबल और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
इनायतगंज निवासी कुंवरपाल, छोटेलाल, खेतल, भूरेलाल और रतनलाल समेत उम्मीद हसन, इसरार अली, अब्बास पुत्र बशीरुद्दीन, साजिम पुत्र राहिदुद्दीन, पोशाकी लाल, खेतल पुत्र पैलादी, आसिफ पुत्र दिलावर, नत्थू पुत्र पीरबख्श, खलील पुत्र बाबलू और आरिफ पुत्र अमरुद्दीन के नलकूपों से सामान चोरी हुआ है। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्टार्टर और केबल चोरी होने से नलकूप बंद हो गए हैं, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को उपकरण दोबारा लगवाने में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ