पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आज बदायूं में
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार 20 सितंबर को बदायूं आयेंगे। उनके साथ सांसद आदित्य यादव मौजूद रहेंगे। शिवपाल सिंह यादव रविवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम रोड स्थित सांसद के आवास पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम चार बजे श्यामनगर, बदायूं स्थित सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद की पत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


टिप्पणियाँ