डॉ. प्रमोद बने माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. मिश्र के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही बदायूं सहित पूरे प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन पुनः बुलंदियों पर पहुंचेगा। शिक्षक सम्मान एवं स्वाभिमान का सजग प्रहरी बनकर शिक्षक हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगा।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला मंत्री आलोक पाठक, सतेंद्र सिंह यादव, रमेश पांडेय, सुलेखा सिंह, राजकुमार शर्मा, राकेश कुमार रहे।

टिप्पणियाँ