नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) के युवा एवं युवतियों को स्व-रोजगार के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया गया है। जिसका लाभ लेने के लिये इच्छुक आवेदक 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ओबीसी वर्ग के युवा एवं युवतियों के लिए कम्प्यूटर, इलैक्ट्रीशियन का चार माह तक नि:शुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल एवं आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदन के दौरन सामान्य निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र संलग्न करने होंगे।

टिप्पणियाँ