मरीजों की सेवा में जुटे आठ स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई वैक्सीन
बदायूं। जिले में स्वाइन फ्लू फैलने के बाद बुखार के मरीजों की सेवा में जुटे स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण में चपेट में न आएं, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको वैक्सीन लगवाई जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के आठ कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई गई।
जिला अस्पताल में हर रोज बुखार के एक हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। ऐसे में छिपे हुए कितने मरीज डेंगू और कितने स्वाइन फ्लू के हैं इनकी पुष्टि जांच के बाद ही होती है। गुरूवार को जहां चार स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू से बचाव कराने वाली वैक्सीन लगवाई गई वहीं शुक्रवार को आठ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पूरी डोज दी गई।

टिप्पणियाँ