जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा तीसरी बार सम्मानित हुए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी
उत्तर प्रदेश और जनपद के लिए गौरव का विषय : डॉ शम्स
बदायूं। बालटाल (जम्मू कश्मीर)में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा और निशुल्क लंगर के लिए उपराज्यपाल ने श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति को तीसरी बार किया सम्मानित।
भगवान भोलेनाथ के परम भक्त और शिवभक्तों की सेवा को अपना संकल्प मानकर कार्य करने वाले संजय पाराशरी को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा द्वारा लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में देशभर से आने वाले शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा तथा निशुल्क भंडारे/लंगर के आयोजन के लिए प्रदान किया गया।
श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक संजय पाराशरी एवं महासचिव डॉ शम्स बदायूंनी पिछले 20 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। जो अमरनाथ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए निशुल्क भोजन एवं भंडारे की व्यवस्था करना उनके सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कठिन यात्रा के बीच श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखने का यह कार्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानवीय सेवा का भी उदाहरण है।
समिति के महासचिव डॉ शम्स बदायूंनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तीसरी बार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति की सेवा भावना के लिए विशेष उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से बदायूं - बरेली का भी गौरव बढ़ा है। समिति सेवा कार्यों की चर्चा अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी होती रही है।
"यह सब बाबा भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से संभव है। शिव भक्तों की सेवा करना मेरे लिए किसी उपलब्धि से अधिक भोलेनाथ की भक्ति और सेवा को अवसर है।"


टिप्पणियाँ