पांच किलो डोडा छिलके के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बदायूं । कुंवरगांव पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में करीब पांच किलो 150 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10:59 बजे गांव अहरूईया मोड़ के पास स्थित मंदिर के चबूतरे से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ साका पुत्र ओमकार सिंह, निवासी गांव फकीराबाद, थाना कुंवरगांव, 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ