ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का लगाया आरोप

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी में राशन वितरण को लेकर कोटेदार पर ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के राशन कोटेदार की ओर से कई लोगों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी संख्या में पात्र परिवार राशन से वंचित हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों ने बताया कि राशन न मिलने के संबंध में थाना कादरचौक में तहरीर भी दी जा चुकी है। तहरीर देने वालों में लालमन, महावीर, छत्रपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने और पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ