छात्र घर से हुआ लापता, पुलिस को दी तहरीर
बदायूं। ट्यूशन से घर लौटने के बाद 12 वर्षीय छात्र बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर छात्र की बरामदगी की गुहार लगाई।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम रोड निवासी सौरभ कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र दक्ष चौहान बदायूं के एसके इंटर कॉलेज में पढ़ता है। दो सितंबर को करीब तीन बजे दक्ष अपने ही मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन से लौटकर वह घर पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद बिना किसी को बताए घर से चला गया।

टिप्पणियाँ