सैदपुर सीएचसी पर संविदा एएनएम कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

बदायूं । एनएचएम संघ (संविदा) के आह्वान पर सोमवार को सीएचसी सैदपुर के अंतर्गत कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नबेद अहमद को सौंपा।

संविदा एएनएम कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से संविदा पर सेवाएं देने के बावजूद उनकी विभिन्न मांगों का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में एएनएम आरती गुप्ता, प्रभा गौतम, शालिनी सक्सेना, वर्षा उपाध्याय, गायत्री देवी, रेनू शर्मा, तन्यम गौर, नेहा खान, अंकी तोमर, कविता मिश्रा, अल्का रानी, संगीता सिंह, रितु रानी, हिमानी गौर, सावित्री देवी और बेबी रानी सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ