चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गुड़ मंडी में बनी जियारत के पास से दो युवकों को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौधरी सराय नई बस्ती, शमशाद मेंबर वाली गली निवासी बबलू शाह पुत्र बाबू शाह और ऊपरपारा, नूरानी मस्जिद के पास निवासी फराज खान पुत्र राहत खान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

टिप्पणियाँ