केक कारोबारी को लात-घूंसों से पीटा, पत्नी को भी मारा तमाचा, वीडियो वायरल 

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में केक के थोक कारोबारी की कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। बचाव में पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। बीचबचाव करने आए युवक को भी हमलावरों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना सदर कोतवाली के मथुरिया चौक के पास की बताई जा रही है। शहर के ब्राह्मपुर इमली चौक निवासी केक कारोबारी राजवीर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में कुछ लोग कारोबारी को घेरकर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। शोर सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं और पति को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों में शामिल एक युवक ने महिला को भी तमाचा मार दिया। कारोबारी को बचाने पहुंचे एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान चौक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में आसपास के लोगों और व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर दंपति को हमलावरों से अलग कराया। पिटाई में राजवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। राजवीर प्रजापति की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने शिवपुरम निवासी गौरव और सौरभ के साथ उनके सहयोगी संजय व गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

घटना का वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसके आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ