भूसा चोरी के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

फैजगंज बेहटा। थाना पुलिस ने खेत से भूसा चोरी करने के मामले में पिता और उसके दो बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया भूसा और वारदात में इस्तेमाल जुगाड़ वाहन बरामद किया है। गांव गुजरेला के रहने वाले किसान सोमपाल पुत्र गिरधारी लाल ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि खेत में घुसकर अज्ञात चोर भूसा चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रवेन्द्र सिंह राणा को सौंपी थी। घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त वीरपाल पुत्र मनोहर सिंह , परमवीर उर्फ नन्हे पुत्र बीरपाल,अरविन्द पुत्र वीरपाल नि0गण हनुमान गढी थाना चन्दौसी जिला सम्भल को मोटर साइकिल जोडकर बनाये गये 03 पहिया रिक्शा पर चोरी का भूसा ले जाते हुए ओरछी से चन्दौसी की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ