विवाहित युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान, पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

बदायूं। शादीशुदा युवक ने अपने ही घर में दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग से होना पाया गया। युवक परिवार में इकलौता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव का है। यहां के रहने वाले 22 वर्ष अजय पुत्र देवेंद्र सिंह ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने अजय को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। परिवार के लोग किसी तरह कमरे में दाखिल हुए तो अजय फंदे पर लटका था। यह देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब एक साल पहले दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रोहरी गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी। आंचल गर्भवती है। अजय की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ