वायरल फोटो को लेकर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग
उसहैत। कस्बे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फोटो में एक युवती के साथ एक व्यक्ति नजर आ रहा है और युवती को बहला-फुसलाकर संबंध बनाने की आशंका है। उनका कहना है कि फोटो वायरल होने से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में नाराजगी है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ