चेकिंग अभियान जे दौरान पकड़ी बिजली चोरी, दंपत्ति पर रिपोर्ट
कुंवरगांव। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 80 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान थाने के पीछे स्थित एक पोल से केबिल डालकर दो घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। आरोप है कि थाना परिसर के अंदर लगे बिजली के पोल से केबल डालकर घरों में बिजली का अनाधिकृत इस्तेमाल किया जा रहा था। एसडीओ अमित कुमार ने मौके पर जांच कर चोरी पकड़ी। मामले में मंजू देवी और पति प्रेम कुमार तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
विद्युत उपकेंद्र की टीम ने बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कनेक्शनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान थाने के पीछे स्थित दो घरों में बिजली आपूर्ति के संबंध में संदेह होने पर टीम ने जांच की। विभाग के मुताबिक दोनों घरों में पोल से केबल डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर अनधिकृत कनेक्शन हटाने की कार्रवाई की और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिस बिजली के पोल से केबल डालकर बिजली का उपयोग किए जाने की बात सामने आई है, वह थाना परिसर के अंदर स्थित बताया गया है।

टिप्पणियाँ