बढ़ती महगाई के विरोध में पीस पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

बदायूं। मंगलवार को पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती हुई महगाई के विरोध में पीस पार्टी जिलाध्यक्ष सलीम क़ादरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूँ के माध्यम से भेजा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी ने कहा कि देश और प्रदेश मे लगातार बढ़ती महंगाई के चलते आम नागरिकों के सामने जीवन यापन कि गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।  वस्तुओं की कीमतों मे लगातार वृद्धि सें ग़रीब किसान मजदूर छोटे दुकानदार तथा माध्यम वर्ग  सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष सलीम कादरी ने महंगाई वृद्धि रोकने को जनहित मे तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग करते हुए कहा कि  रसोई गैस,प्याज़ एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए।साथ ही पेट्रोल, डीजल के दाम कम किए जाएं ताकि परिवहन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को आम मध्यवर्ग के छात्रों की पहुंच मे रखा जाए।

 पीस पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से महंगाई से प्रभावित गरीब किसान मजदूर, छोटे दुकानदार, मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ठोस प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।

 इस मौके पर पीस पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष फहीमुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष एडवोकेट फहीम खान, जिला उपाध्यक्ष अबरार अल्वी, जमीर अहमद खान, मोहसिन खान, आरिफ अंसारी, शकील अहमद, फारूक उमर, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ