प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे उपकरण
लखनऊ। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में 10 अक्तूबर तक शिविर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पात्रता सत्यापन और लाभ उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।

टिप्पणियाँ