आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल
बदायूं। डीएम अवनीश राय के निर्देश पर सोमवार को जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। रविवार को हुई बारिश के चलते परिषदीय समेत अन्य स्कूलों व रास्तों में जलभराव के कारण शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बीएसए नवीन कुमार ने इस संबंध में सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को अवकाश का आदेश जारी किया है।

टिप्पणियाँ