बाल अपराधों की रोकथाम को एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर एसजेपीयू और एएचटी की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें बच्चों के विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति, बालश्रम और मानव तस्करी की रोकथाम पर चर्चा हुई। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम से जुड़े मामलों की कार्रवाई की समीक्षा की गई। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बरामद बच्चों की शत-प्रतिशत सूचना बाल कल्याण समिति को देने और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।
अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या , बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन एंव बाल किशोर न्यायालय के कर्मचारीयो द्वारा नाबालिग के संबंध मे आवश्यक निर्देश बताये गये एंव सम्बन्धित संस्थाओ का थाना ए.एच.टी के कर्म0गण /बाल कल्याण अधिकारी / कर्मचारी द्वारा नियमानुसार सहयोग करने आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एंव महिला एंव बाल कल्याण विभाग जनपद-बदायूँ के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं, मिशन शक्ति महिला सम्मान के विषय में शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में मीटिंग में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगण को शपथ ग्रहण करायी गयी एवं 1098,1090,181,108,102,1076,101,112, 1930,14459 आदि हेल्प लाइन नम्बरों को अवगत कराते हुए थानों में इन हेल्प लाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । बैठक में वन स्टाप सेंटर , बाल संरक्षण अधिकारी, श्रम विभाग अधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाइन , चिकित्सा विभाग,विधि0 सह0 परि0 अधि0 , सपोर्ट पर्शन पॉक्सो एक्ट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, जी0आर0पी0, आर0पी0एफ0 से उ0नि0 व महिला एवं बाल कल्याण विभाग, जनपद बदायूँ से एनजीओ के कार्यकर्ता तथा थाना एएचटी के कर्म0गण, एंव जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ