भैंसों से ठुंसा ट्रक पुलिस के सामने फरार, लापरवाही पर दरोगा व सिपाही निलंबित

बदायूं। ट्रक में 12 भैंस क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाई जा रही थीं। रास्ते में एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत भैंस को दफनाने में जुट गई। इसी दौरान चालक ट्रक में भरी बाकी भैंस को लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई हुई। पुलिस जांच अभी जारी। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के तकिया बाजार का है। खैरपुर खैराती के पास से एक ट्रक में 12 भैंस को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। तकिया बाजार पहुंचने पर ट्रक में भरी एक भैंस की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत भैंस को दफन करा दिया। इसी दौरान ट्रक चालक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। ट्रक में बाकी 11 भैंस भी भरी थीं। चालक के निकल जाने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की।

ड्यूटी पर तैनात दरोगा बलवीर सिंह और सिपाही गौरव पंवार पर कार्य में लापरवाही बरतने की कार्रवाई की गई है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

इस दौरान पुलिस कर्मी मृत भैंस को दफन कराने में लगे रहे। एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। घटना में चालक द्वारा 12 भैंस को ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस स्तर से चालक की तलाश और भैंसों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ