जनपदीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन 17 सितंबर को

बदायूं। जनपद के एथलेटिक्स महिला/ पुरुष खिलाड़ियों का चयन 17 सितंबर को महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के क्रीड़ा मैदान पर सुबह 10 बजे से किया जायेगा। संघ जिला सचिव रामदास यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली छह वीं उत्तर प्रदेशीय अंडर- 23 एवं 29 वीं ओपन चैंपियनशिप का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को बरेली में किया जाना है। अंडर-23 प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिनकी जन्म तिथि अक्टूबर 2003 से अक्टूबर 2010 के बीच होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ