कांग्रेसियों ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआएं
बदायूँ। काग्रेसियों ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स के पहले दिन चादरपोशी व गुलपोशी की रस्म अदायगी के साथ वतन व कौम की खुशहाली के लिये दुआ ए खैर की बाद में फातिहा कर दरगाह परिसर में ही बुलंद आवाज के साथ सलातो सलाम का नजराना-ए-अकीदत पेश किया।
इस मौके पर दरगाह के सज्जादा हजरत मोहम्मद इफ्तिखारअली शाह मजाकी व मोहम्मद आसार अली शाह मजाकी ने सभी कांग्रेस जनों को दरगाह के तबर्रुकात से नवाजा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सैयद ज़ाविर ज़ैदी शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी वसीम अली खान बनने खान विचार विभाग के जिला अध्यक्ष इकरार अली हाजी ताहिर उद्दीन कांग्रेस के युवा नेता अरबाज रजी रफीउद्दीन उर्फ छोटा मेंबर निहालुद्दीन सिराज आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ