यूपीआई भुगतान पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज
बदायूं। भाजपा सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाये जाने का कांग्रेस विरोध कर रही है। यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने यूपीआई भुगतान पर टैक्स को मोदी टैक्स करार दिया है। उन्होंने इसे आम जनता और व्यापारियों पर अप्रत्यक्ष बोझ बताते हुये इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।


टिप्पणियाँ