ड्यूटी से गायब सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित
बदायूं। जिला पंचायती राज अधिकारी याबर अब्बास ने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान न देने एवं बिना किसी सूचना गायब रहने पर संबंधित सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश एडीओ पंचायत खालिद को दिये हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी याबर अब्बास द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों एवं विभाग में अन्य पदों पर तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एडीओ पंचायत जगत की रिपोर्ट के अनुसार सफाई कर्मी अमित कुमार पुत्र बनारसी का 20 जुलाई को गांव गुरुपुरी चंदन, जगत से ग्राम पंचायत आमगांव में ट्रांसफर किया गया था।
लेकिन संबंधित सफाई कर्मी ने नवीन स्थल पर योगदान नहीं दिया। जब इसकी जानकारी डीपीआरओ को मिली तो उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब समय अवधि में नहीं मिला। इसके बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मी अमित कुमार को निलंबित कर दिया है।

टिप्पणियाँ