अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न

सहसवान। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की बैठक रविवार को सहसवान ब्लॉक के ग्राम रियोनाई खितौरा में  वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष गौतम शंखधार ने किया। बैठक की शुरुआत देवी-देवताओं के पंचोपचार पूजन-अर्चन, चालीसा व आरती के साथ हुई। इसके बाद परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का वाचन किया गया। इस दौरान परिषद, जन सामान्य मंच और राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि समाज के हितों के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकारों और हितों के लिए संगठित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ