सदर व उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, माधौ सिंह बिष्ट को मिली सदर कोतवाली की कमान 

बदायूं। थानेदारों की अदलाबदली के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने सदर और उझानी कोतवाली के कोतवालों को लाइन हाजिर कर दिया। दातागंज, बिसौली, फैजगंज, इंस्पेक्टर व जरीफनगर एसओ का गैर जिला तबादला होने पर उन्हें रिलीव करने को लाइन भेजा गया है। अलापुर थाने के इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट को कोतवाली व लाइन से धर्मेँद्र सिंह को उझानी कोतवाली की कमान सौंपी है।

तबादलों में सदर कोतवाली के कोतवाल संजय सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। अलापुर थाने के इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट को सदर कोतवाली की कमान सौंपी। सनी चौधरी को कस्बा इस्लामनगर पुलिस चौकी से अलापुर थाने की कमान सौंपी। दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर वेदपाल का गैर जनपद तबादला होने पर पुलिस लाइन भेज दिया। ऋषिपाल सिंह को उघैती से हटाते हुये दातागंज कोतवाली की कमान सौंपी।

थाना प्रभारी एएचटी उदय वीर सिंह को उघैती, विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया थाने से हटाते हुये थाना प्रभारी एएचटी बनाया। नीरज कुमार को शेखूपुर पुलिस चौकी सिविल लाइंस कोतवाली से मुजरिया थाने की कमान सौंपी। बिसौली कोतवाली के इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को गैरजनपद तबादले के कारण पुलिस लाइन आमद कराने को कहा। पुलिस लाइन से सर्वेंद्र कुमार शर्मा को बिसौली कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

सीकरी गांव में हुए बवाल के बाद फैजगंज बेहटा के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार भी गैरजनपद तबादले के चलते लाइन भेजे गए हैं। उनकी जगह सर्विलांस प्रभारी कपिल कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। जरीफनगर के थानेदार सुमित कुमार का भी गैरजनपद तबादला हुआ, जिसके चलते उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह अपराध शाखा से इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को जरीफनगर की जिम्मेदारी मिली है। उझानी के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ