नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत, दहेज हत्या का आरोप

उसावां। नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्टेंगुलेशन यानी गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई है।

उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में जितेंद्र पुत्र रामरूप की पत्नी रोशनी 23 वर्ष की घर में कुंडे से फंदा लगाने से मौत हो गई। रोशनी की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि रोशनी का पति शराब के नशे में आए दिन उसे परेशान करता था। रोशनी की मां पिंकी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कोहली गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी छह फरवरी 2026 को जितेंद्र के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी जितेंद्र शराब के नशे में रोशनी को परेशान करता था।

उधर, जितेंद्र के भाई बिजनेस कुमार ने बताया कि रोशनी और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रोशनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोशनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ