नव विवाहिता देवर के साथ फरार,चार पर मुकदमा


बदायूं।फैजगंज बेहटा क्षेत्र में रिश्ते का देवर नव विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया। नव विवाहिता की मां ने चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी के तीनों भाई भी घर छोड़कर भाग गए।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की शादी कुछ दिन पहले क्षेत्र के ही एक गांव में की थी। महिला के पास में ही उसकी पुत्री के रिश्ते का देवर भी रहता था। पिछले कुछ दिनों से महिला की तबीयत खराब थी तो वही युवक और उसकी पुत्री देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।

उस वक्त महिला दवाई लेने गांव के ही चिकित्सक के यहां गई थी। वापस आने पर उसने दोनों को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद गांव वालों ने बताया कि वह दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। फोन करने पर दोनों का मोबाइल बंद था। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ