सीवीसी मशीन के खराब होने से महिला अस्पताल में नहीं हो पा रहीं लीवर और किडनी की जांचें

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर से सीवीसी मशीन में तकनीकी कमी आ गई है। इस वजह से लीवर और किडनी की जांच नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से मरीज जांच के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। पैथोलॉजी लैब के स्टाफ ने सीएमएस से मशीन की मरम्मत के लिए पत्र लिखा है।

मंगलवार को लीवर और किडनी की जांच के लिए कई मरीज आए थे। मगर, उनकी जांचें नहीं हो पाईं। यहां पर अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं ताकि जिला महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों की सभी तरह की जांचें हो सकें। मगर, यहां देखरेख सही से न होने की वजह से आए दिन सीवीसी मशीन खराब हो रही है। इससे कई-कई दिनों तक जांचें नहीं हो पा रही थीं। पिछले दिनों इस मशीन में खराबी आने की वजह से सात दिन तक यहां जांचें नहीं हो पाई थीं। अब फिर से मशीन खराब होने से समस्या आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ