कोषागार में स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में बिक्री को उपलब्ध
बदायूं, संवाददाता। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कोषागार में 50, 100, 500, 1,000 एवं 5,000 तक के जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में बिक्री के लिये उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया है कि चालान द्वारा धनराशि भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में जमा कर कोषागार के माध्यम से स्टाम्प का क्रय नियमानुसार किया जा सकता है। स्टाम्प बिक्री के लिए आने से लोगों को राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ