डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज़ रफ़्तार कार, दो की मौत


उझानी। नगर में बुधवार देर रात बरेली मथुरा हाईवे पर बदायूं से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे में घायल पांचवें युवक का पता नहीं चल पा रहा है।

बुधवार की देर रात उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी सक्षम पुत्र मुकेश बहादुरगंज निवासी शैलेंद्र पुत्र भवनेश थाना मुजरिया के गांव परमू निवासी रामकेश, नगर के अयोध्या गंज निवासी सागर बदायूं से उझानी कार से लौट रहे थे। बरेली मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र में मोती महल होटल के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ की मदद से सभी घायलों को कार की खिड़कियां तोड़कर मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद नगर के बहादुरगंज निवासी घायल शैलेंद्र और अयोध्या गंज निवासी सक्षम को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि गंभीर रूप से घायल रामकेश और सागर को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां रामकेश और सागर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ