"उमंग एक पहचान" के तहत प्रतियोगिता 23 को
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की पहल पर आयोजित उमंग एक पहचान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 सितंबर के लिये डायट में आयोजित की जायेगी। बीएसए ने प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय विजेता बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हैं। 29 सितंबर को विजेता बच्चों एवं उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

टिप्पणियाँ