राजकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

सभी धर्मों के मूल मंत्रों का सस्वर किया पाठ,बबीता ने गीता तो जुनेद ने सुनाया कुरान 

बदायूँ। आज 02 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कॉलेज की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।


सर्व धर्म समभाव की भावना के तहत सभी धर्मों के मूल मंत्रों का सस्वर पाठ किया गया: जिसमें डॉ. बबीता यादव ने गीता का तो डॉ. जुनेद आलम ने कुरान का पाठ किया वहीं डॉ. ज्योति विश्नोई  ने बाइबिल और डॉ. सारिका शर्मा ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया,डॉ. राजधन ने बुद्धाभ शरणम गच्छामि का 100 स्वर पाठ करते हुए बौद्ध धर्म के सत्य अहिंसा और विश्व शान्ति का सन्देश दिया।

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने वैष्णव जन तो तेने कहिए... एवं डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने गांधी जी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम...'_ का सामूहिक सस्वर गान कराया।

छात्र जुबेर मिर्जा बेग ने स्वरचित शायरी के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं छात्र शिव कुमार ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं उनके महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ एनएसएस स्वयंसेवियों ने सेवा संकल्प और नशा मुक्ति की शपथ ली और राष्ट्रध्वज को सैल्यूट किया। एनसीसी कैडेट्स ने श्रमदान कर आवास विकास कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया।


ये रहे मौजूद - 

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. सरिता यादव, डॉ. राशीदा खातून, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सारिका शर्मा, वीर बहादुर सिंह, शिवम भारती, पवी मिश्रा, महिमा भारती आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ