12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ये सभी पद इंटरमीडिएट स्तर के हैं। भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से एक दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसमें संशोधन 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे। पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट से अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235, भूमि अर्जन अमीन 187, भंडार पाल एवं लिपिक 118, भंडार पाल एवं लिपिक विशेष चयन दो, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50 पद हैं।

टिप्पणियाँ